Michael B Jordan Oscar: ‘Sinners’ के लिएमिला पहला अकादमी अवॉर्ड

0
2

हॉलीवुड अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में फिल्म Sinners के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत लिया है। 

यह माइकल बी जॉर्डन का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है, जिसे लेकर इस साल काफी चर्चा थी। इस कैटेगरी में उनके साथ कई बड़े नाम भी शामिल थे, जैसे टिमोथी शालामे (Marty Supreme), ईथन हॉक (Blue Moon) और लियोनार्डो डिकैप्रियो (One Battle After Another)। 

इन सभी मजबूत दावेदारों के बीच माइकल बी जॉर्डन ने जीत हासिल की। Michael B Jordan Oscar जीतने के बाद मंच पर पहुंचे और सबसे पहले भगवान का धन्यवाद किया। 

यह जीत उनके करियर का एक बड़ा पड़ाव मानी जा रही है और Oscars Michael B Jordan की चर्चा दुनिया भर में हो रही है।

Oscar Michael B Jordan: अवॉर्ड लेते समय परिवार को दिया धन्यवाद

ऑस्कर मंच पर माइकल बी जॉर्डन ने भावुक होकर अपना धन्यवाद भाषण दिया। उन्होंने सबसे पहले कहा, “God is good,” और इसके बाद अपनी मां को संबोधित किया, जो उसी समय हॉल में मौजूद थीं। उन्होंने अपने परिवार के बाकी सदस्यों को भी धन्यवाद दिया, जो अलग-अलग जगह बैठे हुए थे। 

Michael B Jordan Oscars जीतने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लोगों का समर्थन हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि वह अच्छा काम करें और वही भरोसा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। Oscars Michael B Jordan के इस पल को दर्शकों ने काफी सराहा और उनका भाषण भी चर्चा में रहा।

Michael B Jordan Sinners:फिल्म में निभाया जुड़वां भाइयों का किरदार

फिल्म Sinners में माइकल बी जॉर्डन ने एक अनोखा किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने एक साथ जुड़वां भाइयों की भूमिका निभाई हैजिनके नाम Elijah “Smoke” और Elias “Stack” Moore हैं। यह फिल्म रयान कूगलर द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है।

खास बात यह है कि माइकल बी जॉर्डन पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिन्होंने जुड़वां किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर ऑस्कर जीता है। Michael B Jordan Sinners में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली है और यही वजह रही कि Oscar Michael B Jordan इस साल के सबसे चर्चित अवॉर्ड्स में से एक बन गया।

Michael B Jordan Oscars:इतिहास में छठे ब्लैक एक्टर बने

माइकल बी जॉर्डन अब उन चुनिंदा ब्लैक अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला है। वह इस अवॉर्ड को जीतने वाले छठे ब्लैक अभिनेता बने हैं। इससे पहले यह सम्मान 2007 में Forest Whitaker को फिल्म The Last King of Scotland के लिए मिला था। ।

2002 में Denzel Washington को Training Day के लिए और 1964 में Sidney Poitier को Lilies of the Field के लिए यह अवॉर्ड मिला था। 

इसके अलावा इस सूची में Will Smith और Jamie Foxx भी शामिल हैं। Michael B Jordan Oscar जीतने के बाद उन्होंने उन सभी कलाकारों का जिक्र किया जो उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Oscars Michael B Jordan: अवॉर्ड सीजन में लगातार मिलती रही सफलता

ऑस्कर जीतने से पहले भी माइकल बी जॉर्डन का अवॉर्ड सीजन काफी मजबूत रहा था। उन्हें BAFTA, Golden Globes और Critics’ Choice Awards में भी नामांकन मिला था। 

इसके अलावा 1 मार्च को हुए Actor Awards में उन्होंने जीत भी हासिल की थी। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह जीत ऑस्कर वोटिंग खत्म होने से ठीक पहले आई, 

जिससे माइकल बी जॉर्डन को अंतिम चरण में काफी बढ़त मिली। इसी वजह से Oscars Michael B Jordan की चर्चा लगातार होती रही और आखिरकार उन्होंने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत लिया। माइकल बी जॉर्डन ने अंत में कहा कि वह आगे भी खुद का बेहतर संस्करण बनने की कोशिश करते रहेंगे।

-End

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here