अगर आपके गुलाब के पौधे की पत्तियां मुड़ रही हैं या छोटे-छोटे कीड़े दिख रहे हैं, तो घबराएं नहीं। बिना केमिकल के भी आप पौधे को सुरक्षित रख सकते हैं।
2–3 लहसुन की कलियां गमले की मिट्टी में दबा दें। इसकी तेज खुशबू एफिड्स और छोटे कीड़ों को दूर रखती है।
नीम तेल + पानी + 2–3 बूंद लिक्विड साबुन मिलाकर स्प्रे करें। यह कीड़े और फंगस दोनों से बचाव करता है।
गुलाब को रोज 5–6 घंटे धूप दें और मिट्टी को हल्का नम रखें। नियमित देखभाल से पौधा हरा-भरा और कीड़ों से दूर रहेगा।