होली स्पेशल गुजिया

ऐसे बनाएं खस्ता गुजिया, जो तेल में बिल्कुल न फटे!

आटा सही गूंधें

आटा न ज्यादा नरम हो, न सख्त। पहले घी मिलाएं, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा तैयार करें।

भरावन सीमित रखें

बहुत ज्यादा स्टफिंग से गुजिया फट सकती है। 1–2 चम्मच भरावन ही डालें।

किनारे अच्छी तरह सील करें

किनारों पर हल्का पानी लगाकर अच्छी तरह दबाएं। ढीली सीलिंग से गुजिया खुल सकती है।

तेल का तापमान सही रखें

तेल बहुत गरम या ठंडा न हो। मध्यम आंच पर तलना सबसे सही तरीका है।

गोल्डन और क्रिस्पी टिप

गुजिया को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। तलने के बाद टिश्यू पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।