Microsoft Loses $400B - Inbriefy
Microsoft Loses $400B - Inbriefy

Microsoft Share Crash: कंपनी को कुछ घंटों में $400 Billion का नुकसान क्यों हुआ?

Microsoft के शेयर में करीब 12% की भारी गिरावट आई, जो मार्च 2020 (कोरोना के समय) के बाद कंपनी का सबसे बुरा दिन माना जा रहा है इस गिरावट की वजह से Microsoft की स्टॉक मार्केट वैल्यू से $400 अरब से ज्यादा रकम कुछ ही घंटों में साफ हो गई।

दोपहर 1:20 बजे तक, कंपनी के शेयर 12% नीचे आ चुके थे। यह एक ही दिन में आई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है, जिसमें करीब $424 अरब का नुकसान हुआ स्टॉक मार्केट के इतिहास में इससे बड़ा एक-दिन का नुकसान सिर्फ Nvidia को हुआ था।
जनवरी 2025 में Nvidia के शेयर गिरने से कंपनी को करीब $593 अरब का झटका लगा था। यह गिरावट DeepSeek नाम के AI मॉडल के लॉन्च के बाद आई थी।

Microsoft Stock Crash: Investors क्यों घबरा गए?

Microsoft के शेयर इसलिए गिरे क्योंकि कंपनी AI और cloud पर बहुत ज़्यादा खर्च कर रही है, लेकिन उसका फायदा साफ नज़र नहीं आ रहा Azure cloud की growth धीमी हुई है, जबकि AI और infrastructure पर खर्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है निवेशक अब सवाल कर रहे हैं  इतना पैसा लगाने के बाद मुनाफा कब दिखेगा?

Microsoft इस समय AI और cloud technology पर बहुत बड़ा दांव खेल रही है। कंपनी ने अपने ताज़ा तिमाही नतीजों में बताया कि उसने AI और cloud को मजबूत करने के लिए खर्च को 66% तक बढ़ा दिया है।

Also Read: KFC-Pizza Hut की कंपनी घाटे में कैसे चली गई? Q3 रिजल्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लेकिन समस्या ये है कि जिस Azure cloud business से तेज़ growth की उम्मीद थी, वहां रफ्तार थोड़ी धीमी दिख रही है।निवेशक चाहते हैं कि इतना भारी खर्च करने के बाद कंपनी साफ तौर पर बताए कि इससे कमाई और मुनाफा कैसे बढ़ेगा यही वजह है कि बाजार में डर बना हुआ है और Microsoft के शेयरों पर दबाव दिख रहा है।

Microsoft के पास मांग ज़्यादा, संसाधन कम: Azure की ग्रोथ क्यों रुक गई?

Microsoft ने खुद माना है कि फिलहाल उसके पास कंप्यूटिंग संसाधन (servers, chips) कम पड़ रहे हैं, जबकि मांग बहुत ज़्यादा है। यानी ग्राहक ज़्यादा हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने की क्षमता अभी उतनी नहीं है।

कंपनी की फाइनेंस चीफ Amy Hood ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में बताया कि अगर पहले और दूसरे क्वार्टर में आए सारे नए GPU chips सिर्फ Azure cloud में लगाए जाते, तो Azure की growth 40% तक पहुंच सकती थी।

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी अभी दो चीज़ों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है 


1 Azure की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ज्यादा सप्लाई लाना
2 साथ-साथ नए AI प्रोडक्ट्स और खुद की AI तकनीक को भी आगे बढ़ाना

Also Read: PNB RuPay Metal Credit Card LUXURA: Benefits, Fees, Eligibility & Apply Online

Microsoft–OpenAI Deal पर सवाल, निवेशक क्यों घबराए?

Microsoft के निवेशक सिर्फ कंपनी के खर्च को लेकर ही नहीं, बल्कि उसके पार्टनर OpenAI को लेकर भी चिंतित हैं। OpenAI वही कंपनी है जिसने ChatGPT बनाया है और जिसके CEO Sam Altman हैं।

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft को आगे मिलने वाले ऑर्डर्स demand backlog बढ़कर $625 अरब हो गए हैं, जो पहले से 110% ज़्यादा है इसमें से करीब $250 अरब का बड़ा cloud agreement अकेले OpenAI के साथ है।

एक अहम बात ये है कि Microsoft के भविष्य के commercial काम का लगभग 45% हिस्सा OpenAI से जुड़ा हुआ है।
यानी अगर OpenAI को कोई दिक्कत होती है, तो उसका असर Microsoft पर भी पड़ सकता है।

मार्केट एनालिस्ट कंपनी Evercore ISI का कहना है कि निवेशकों को डर है कि OpenAI अपने फंडिंग वादों को पूरा कर पाएगी या नहीं यही चिंता Microsoft के नतीजे आने के बाद शेयर गिरने की एक बड़ी वजह बनी।

End

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *