iPhone 18 सीरीज का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के नए फ्लैगशिप iPhone के लॉन्च में देरी हो सकती है और इसे अगले साल लॉन्च किए जाने की संभावना है।
टेक कंपनी Apple हर साल अपने यूज़र्स के लिए नई iPhone सीरीज लॉन्च करती है। पिछले साल कंपनी ने iPhone 17 सीरीज पेश की थी। अब यूज़र्स iPhone 18 सीरीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में आई कुछ खबरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
Chip की कमी बनी बड़ी वजह
लीक्स के मुताबिक, इस साल iPhone 18 का लॉन्च टल सकता है। कहा जा रहा है कि चिप की कमी और सप्लाई चेन की समस्याओं के चलते Apple अपनी लॉन्च स्ट्रेटजी में बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी पहले अपने प्रीमियम iPhone मॉडल्स लॉन्च कर सकती है।

Apple ने पिछले साल अपना अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी इस साल अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी बाजार में उतार सकती है, जिसे iPhone Fold नाम दिया जा सकता है।
Also Read: 12वीं पास Gen-Z ने बनाया ₹300 करोड़ का ब्रांड | Bonkers Corner Shark Tank
iPhone 18 और iPhone 18e कब आएंगे?
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 और iPhone 18e जैसे सामान्य मॉडल्स को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, प्रीमियम और फोल्डेबल मॉडल्स इससे पहले पेश किए जा सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का यह फैसला चिप की कमी को देखते हुए लिया गया है। AI चिप्स की बढ़ती मांग के कारण चिप बनाने वाली कंपनियां अब महंगी और प्रीमियम चिप्स के प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं
iPhone 18 से पहले आ सकता है सस्ता iPhone
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple, iPhone 18 से पहले एक सस्ता iPhone लॉन्च कर सकता है, जिसका नाम iPhone 17e हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में A18 Bionic चिप और कई AI फीचर्स का सपोर्ट मिलने की संभावना है।

Digital Marketer and Content Writer specializing in transforming trending and latest news into clear, research-driven, high-quality content.

