India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं 12वीं पास के लिए 28,000 पदों पर भर्ती, आवेदन जल्द शुरू

India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं 12वीं पास के लिए 28,000 पदों पर भर्ती, आवेदन जल्द शुरू

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए बड़ी तैयारी कर ली है। इस भर्ती में करीब 28,000 पदों पर बंपर चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

आवेदन कब से शुरू होंगे? जानिए पूरा अपडेट

India Post GDS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

आवेदन शुरू होने की तारीख, अंतिम तिथि, फीस भुगतान और करेक्शन डेट फिलहाल Available Soon रखी गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

India Post GDS 2026 भर्ती के अनुसार आवेदन शुल्क को कैटेगरी के हिसाब से रखा गया है।
General / OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं SC / ST / PH और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इन सभी के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क होगा।

फीस जमा करने के लिए कौन-कौन से ऑप्शन मिलेंगे?

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या फिर कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।

उम्र सीमा क्या तय की गई है?

India Post GDS भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें? पूरा प्रोसेस समझें

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।
अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, तो आप अपने क्षेत्र के जन सेवा केंद्र से भी आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी सूचना: फॉर्म भरने से पहले ये जरूर पढ़ें

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in को जरूर पढ़ लें।
खासकर अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी को ध्यान से जांच लें, ताकि बाद में किसी तरह की गलती न हो।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *