डायलॉग गायब, सीन कट: OTT पर ‘Dhurandhar’ देख भड़के लोग

डायलॉग गायब, सीन कट: OTT पर ‘Dhurandhar’ देख भड़के लोग

OTT पर रिलीज़ होते ही फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म के कई ज़रूरी डायलॉग म्यूट कर दिए गए हैं और करीब 10 मिनट के अहम सीन काट दिए गए हैं। इसकी वजह से कहानी ठीक से समझ नहीं आ रही और फिल्म देखने का मज़ा भी खराब हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शिकायत कर रहे हैं और बिना कट वाला वर्ज़न रिलीज़ करने की मांग कर रहे हैं।

30 जनवरी को Netflix पर हुई OTT रिलीज़

थिएटर में खूब कमाई करने के बाद फिल्म ‘धुरंधर’ को 30 जनवरी को OTT पर रिलीज़ किया गया। फिल्म आधी रात को Netflix पर आई। इसके बाद फैंस ने उसे दोबारा देखने के लिए तुरंत OTT खोल लिया। वहीं जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे, उन्होंने भी इसे OTT पर हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में देखा।

Also Read: India–UAE Trade Deal 2026: $3 Billion LNG Agreement Signed

A सर्टिफिकेट के बावजूद सेंसर पर सवाल

एक दर्शक ने लिखा,
“फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया है, फिर भी डायलॉग म्यूट और शब्द काट दिए गए हैं। क्या हम बच्चे हैं? इस ऐप पर सभी 18 साल से ऊपर हैं। इतनी कटिंग के साथ फिल्म देखने का कोई मतलब नहीं रहता।”

वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा,
“Netflix पर #Dhurandhar में डायलॉग म्यूट हैं और गालियां भी सेंसर की गई हैं। अगर OTT पर भी अनकट वर्ज़न नहीं मिलेगा, तो फिर मिलेगा कहां?

OTT वर्ज़न की लंबाई को लेकर भी विवाद

OTT पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है। मामला सिर्फ डायलॉग म्यूट करने और सीन काटने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब फिल्म की कुल लंबाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि OTT वर्ज़न में फिल्म को छोटा कर दिया गया है।

Also Read: India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं 12वीं पास के लिए 28,000 पदों पर भर्ती

जानकारी के मुताबिक, थिएटर में ‘धुरंधर’ की कुल अवधि करीब 3 घंटे 34 मिनट थी, जबकि OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म लगभग 3 घंटे 25 मिनट की दिखाई जा रही है। यानी करीब 10 मिनट के हिस्से फिल्म से हटा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इसे कट वर्ज़न बताते हुए OTT पर बिना कट वाला वर्ज़न रिलीज़ करने की मांग की है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *