Bank Holidays in March 2026 - Inbriefy

March 2026 में कई बड़े त्योहारों के कारण Bank रहेंगे बंद

March 2026 में देशभर में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इन त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में Bank की छुट्टियां रहेंगी। इस महीने होली, ईद-उल-फित्र, श्री राम नवमी जैसे प्रमुख पर्व हैं, जिनके कारण कई दिनों तक Bank बंद रहेंगे। भारत में बैंक अवकाश हर राज्य में अलग-अलग होता है,

Bank Holidays in March 2026 - Inbriefy

इसलिए ग्राहकों को पहले से जानकारी लेना जरूरी है। अगर आप Bank से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने राज्य की छुट्टियों की सूची पहले जांच लें। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

राज्य के अनुसार अलग-अलग रहेंगी Bank छुट्टियां

भारत में Bank छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। कई त्योहार केवल कुछ राज्यों में ही मनाए जाते हैं, इसलिए उन राज्यों में ही Bank बंद रहते हैं। मार्च 2026 में होलिका दहन, होली (दूसरा दिन), डोल जात्रा, धुलंडी, अट्टुकल पोंगाला, याओसांग, चपचार कुट, शब-ए-कद्र, गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजिबू नोंगमपानबा (चेराओबा), पहला नवरात्र, ईद-उल-फित्र, जुमात-उल-विदा, रमजान ईद, सरहुल, श्री राम नवमी और महावीर जयंती जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

इसके अलावा, सभी निर्धारित और गैर-निर्धारित बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं।

2 और 3 मार्च 2026 को कहां रहेंगे Bank बंद

2 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

3 मार्च 2026 को कई राज्यों में होली और उससे जुड़े त्योहारों के कारण Bank अवकाश रहेगा। इस दिन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

Also Read: Next-Gen Toyota Fortuner 2026: 5 Big Upgrades That Could Redefine India’s Favorite SUV

4 मार्च 2026 को इन राज्यों में अवकाश

Holi 2026 - Inbriefy

4 मार्च 2026 को भी कई राज्यों में होली और उससे जुड़े दूसरे दिन के उत्सव के कारण Bank बंद रहेंगे। इस दिन त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।

इन राज्यों में होली, धुलेटी और याओसांग (दूसरा दिन) जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इसलिए इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

13 से 21 मार्च के बीच कई अहम छुट्टियां

13 मार्च 2026 को मिजोरम में चपचार कुट त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

17 मार्च 2026 को जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।

19 मार्च 2026 को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और श्रीनगर में गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजिबू नोंगमपानबा (चेराओबा) और पहले नवरात्र के कारण बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च 2026 को जम्मू-कश्मीर, केरल, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फित्र (रमजान) और जुमात-उल-विदा के चलते बैंक अवकाश रहेगा।

Also Read: iQOO 15R Launch Today: A powerful phone made for gaming जानें पूरी डिटेल

21 मार्च 2026 को असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और श्रीनगर में रमजान ईद, खुतुब-ए-रमजान और सरहुल के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Holi 2026 - Inbriefy

26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी पर अवकाश

26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।

इन सभी तारीखों पर संबंधित राज्यों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से जुड़े काम पहले ही निपटा लें और राज्यवार छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं।

-End

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *