रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ विवादों में घिर गया है। गाने को लेकर पंचकुला में FIR दर्ज हुई, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और बढ़ते Badshah Song Controversy के बीच बादशाह को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी।
नए गाने को लेकर विवाद में घिरे रैपर बादशाह
रैपर और गायक बादशाह इन दिनों अपने नए गाने को लेकर विवादों में आ गए हैं। यह पूरा मामला badshah song controvercy के नाम से चर्चा में है। उनका नया गाना “टटीरी” रिलीज़ होने के बाद कई लोगों ने इसके बोल और वीडियो पर आपत्ति जताई।

इस मामले में 6 मार्च 2026 को हरियाणा के पंचकुला साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और बाद में एफआईआर भी दर्ज की गई। इसके बाद यह मामला तेजी से बढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी और गाने को विभिन्न प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।
Also Read: T20 World Cup 2026 का फाइनल और क्लोजिंग सेरेमनी आज
गाने के खिलाफ दर्ज हुई FIR
इस पूरे मामले को अब badshah song case के रूप में देखा जा रहा है। पंचकुला साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, गाने की सामग्री की जांच भारतीय दंड संहिता की धारा 296 के तहत की जा रही है।
इसके अलावा महिलाओं के अश्लील चित्रण से जुड़े कानून, यानी महिलाओं के अश्लील चित्रण अधिनियम 1986 की धारा 3 और 4 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल महिलाओं के प्रति अश्लील हैं और वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं
जो समाज के लिए ठीक नहीं माने जाते। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Haryana Police की कार्रवाई और गाने को हटाया गया
गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने बताया कि विवादित वीडियो को यूट्यूब से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इसे हटाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो लोग आपत्तिजनक सामग्री साझा करेंगे उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यूट्यूब पर इस गाने को देखने की कोशिश करने पर एक संदेश दिखाई देता है कि सरकार की कानूनी शिकायत के कारण यह सामग्री इस देश में उपलब्ध नहीं है।
विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफ़ी
लगातार बढ़ती आलोचना के बाद रैपर बादशाह ने इस मामले पर माफी मांग ली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और कहा कि उनका इरादा किसी महिला या किसी समुदाय का अपमान करने का नहीं था।
Also Read: UK07 Rider Accident दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ
उन्होंने कहा कि वह हिप-हॉप संगीत से जुड़े हैं जहां अक्सर गाने के बोल प्रतिद्वंदियों के लिए लिखे जाते हैं, न कि महिलाओं या बच्चों के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गाने के किसी हिस्से से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।
गाने में दिखाए गए दृश्य पर उठे सवाल
जिस गाने को लेकर विवाद हुआ, उसमें हरियाणवी हिप-हॉप शैली दिखाई गई थी। यह गाना 1 मार्च 2026 को यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था और इसमें बादशाह के साथ हरियाणवी गायिका सिमरन जगलान भी दिखाई दीं।
गाने के बोल भी बादशाह ने ही लिखे थे। वीडियो में हरियाणा की पृष्ठभूमि दिखाई गई थी, जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियों को नाचते हुए दिखाया गया।
इसके अलावा हरियाणा रोडवेज की बस भी वीडियो में दिखाई गई। कुछ लोगों ने इन दृश्यों और इशारों को आपत्तिजनक बताया, जिसके बाद यह badshah hadyadi song controvercy के रूप में चर्चा में आ गया।
महिला आयोग और सरकार ने भी लिया संज्ञान
इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने भी कार्रवाई की है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने गाने को लेकर स्वतः संज्ञान लिया और बादशाह को नोटिस जारी किया है। उन्हें 13 मार्च को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया है।
उनका कहना है कि गाने में लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाया गया है और भाषा भी उचित नहीं है। वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी इस मामले पर नाराज़गी जताई और कहा कि राज्य की संस्कृति को गलत तरीके से दिखाना निंदनीय है।
सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
-End

Digital Marketer and Content Writer specializing in transforming trending and latest news into clear, research-driven, high-quality content.

