iPhone 18 - Inbriefy
iPhone 18 - Inbriefy

iPhone 18 Pro में नहीं मिलेगा नया डिजाइन! Apple ने किया बड़ा फैसला, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

iPhone 18 Pro और Pro Max में इस बार बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं होगा। जानें क्या होंगे नए फीचर्स, A20 Pro चिप, कैमरा अपग्रेड और क्या कुछ नहीं बदलेगा।

iPhone 18 Pro में बड़े डिजाइन बदलाव की उम्मीद नहीं

iPhone 18 Pro - Inbriefy
iPhone 18 Pro – Inbriefy

Apple के आने वाले iPhone 18 Pro और Pro Max में बड़े डिजाइन बदलाव देखने को नहीं मिल सकते। पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Apple अपने Pro मॉडल के फ्रंट डिजाइन में बदलाव कर सकता है, लेकिन अब नई जानकारी इन दावों को गलत बताती है। 

माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ का लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro जैसा ही रहेगा। यानी फोन का ओवरऑल डिजाइन लगभग पहले जैसा ही होगा और इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।

Also Read: Eid 2026 Date: भारत में ईद कब होगी? जानें चांद दिखने का पूरा अपडेट और पक्की तारीख

पुराने मोल्ड का इस्तेमाल कर सकता है Apple

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro बनाने के लिए iPhone 17 Pro के ही मैन्युफैक्चरिंग मोल्ड का इस्तेमाल कर सकता है। इसका मतलब है कि फोन का आकार और डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रहेगा। 

साथ ही Dynamic Island का साइज और शेप भी वही रहने की संभावना है। इससे उन यूजर्स को निराशा हो सकती है जो छोटे या अलग डिजाइन की उम्मीद कर रहे थे।

Under-Display Face ID और नया कैमरा डिजाइन टला

कुछ पहले की खबरों में कहा गया था कि Apple iPhone 18 Pro में नया होल-पंच कैमरा डिजाइन ला सकता है और Face ID को स्क्रीन के अंदर छुपा सकता है।

Under-Display Face ID - Inbriefy
Under-Display Face ID – Inbriefy

इसके अलावा Dynamic Island को हटाने या छोटा करने की भी बात सामने आई थी। लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार, ये सभी बदलाव iPhone 19 Pro तक के लिए टाल दिए गए हैं। यानी iPhone 18 Pro में ऐसा कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Also Read: JNVST 2026 Admit Card जारी: अभी डाउनलोड करें, परीक्षा से पहले जान लें जरूरी नियम

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं ये नए अपग्रेड

हालांकि डिजाइन में बदलाव नहीं होगा, लेकिन iPhone 18 Pro में कुछ नए अपग्रेड जरूर देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जो 2nm तकनीक पर आधारित होगा। यह चिप RAM, CPU, GPU और Neural Engine को एक साथ जोड़कर बेहतर परफॉर्मेंस, कम बैटरी खपत और कम हीटिंग दे सकता है। 

इसके अलावा कैमरा में बड़ा अपर्चर मिल सकता है, जिससे कम रोशनी में फोटो बेहतर आएंगी। वहीं Pro Max मॉडल में 5000mAh से ज्यादा बैटरी होने की भी संभावना जताई गई है।

-End

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *