POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max 17 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। poco x8 pro max में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और नया Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले जानिए फीचर्स, कीमत और पूरी जानकारी।
17 मार्च को भारत में लॉन्च होंगे POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max

स्मार्टफोन कंपनी POCO ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max को भारत और ग्लोबल मार्केट में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह पहली बार है जब कंपनी अपनी X सीरीज़ में Pro Max वेरिएंट ला रही है।
कंपनी द्वारा जारी टीज़र में POCO X8 Pro को सफेद रंग में और POCO X8 Pro Max को काले रंग में दिखाया गया है। दोनों फोन में मेटल फ्रेम और पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है।
भारत में इन दोनों स्मार्टफोनों की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। लॉन्च के बाद कंपनी इन फोनों की पूरी जानकारी और कीमत का भी खुलासा करेगी।
Also Read: Badshah Song Controversy
दोनों फोन में मिलेंगे अलग-अलग दमदार प्रोसेसर
कंपनी ने पहले ही इन दोनों स्मार्टफोनों में मिलने वाले प्रोसेसर की जानकारी दे दी है। POCO X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं poco x8 pro max में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि भारत में आने वाले यह शुरुआती स्मार्टफोन होंगे जिनमें ये नए चिपसेट इस्तेमाल किए जाएंगे। Geekbench 6.4 की लिस्टिंग के अनुसार poco x8 pro max ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,659 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,386 स्कोर हासिल किया है।
यह टेस्ट 12GB RAM और Android 16 के साथ किया गया था। शुरुआती बेंचमार्क से संकेत मिलता है कि यह चिप ग्राफिक्स और AI से जुड़े कामों में Dimensity 9300 की तुलना में लगभग 20–30 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन दे सकता है।
POCO X8 Pro में मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO X8 Pro में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा OIS के साथ दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP69K रेटिंग भी मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो ग्लोबल वर्ज़न में 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है,
जबकि भारत में आने वाले मॉडल में इससे बड़ी 7,560mAh बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। दोनों वेरिएंट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
POCO X8 Pro Max में बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी
दूसरी ओर poco x8 pro max को बड़े डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलने की संभावना है।

इस फोन में काफी बड़ी बैटरी दिए जाने की भी चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि poco x8 pro max में लगभग 9,000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कहा जा रहा है कि इस फोन का हार्डवेयर Redmi Turbo 5 Pro Max से काफी हद तक मिलता-जुलता हो सकता है।
Also Read: T20 World Cup 2026 का फाइनल और क्लोजिंग सेरेमनी आज
कीमत को लेकर सामने आई शुरुआती जानकारी
इन स्मार्टफोनों की कीमत को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई थी। Xiaomi की बेल्जियम वेबसाइट पर कुछ समय के लिए इनकी कीमत दिखाई दी थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। उस लिस्टिंग के अनुसार POCO X8 Pro का शुरुआती मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ लगभग EUR 399 (करीब 43,000 रुपये) में आ सकता है।
वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 479 (करीब 51,000 रुपये) बताई गई थी। वहीं poco x8 pro max की शुरुआती कीमत EUR 529 (करीब 57,000 रुपये) बताई गई थी, जिसमें 12GB + 256GB स्टोरेज मिल सकता है। हालांकि भारत में इनकी कीमत इससे कम हो सकती है।
X सीरीज़ को नए सेगमेंट में ले जाने की कोशिश
POCO की X सीरीज़ पहले से ही परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। अब poco x8 pro max को लॉन्च करके कंपनी इस सीरीज़ को थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट की तरफ ले जाने की कोशिश कर रही है। अगर सामने आई स्पेसिफिकेशन सही साबित होती हैं, तो POCO X8 Pro उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो 30,000 से 40,000 रुपये के बजट में दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं। वहीं poco x8 pro max बड़े डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी की वजह से उन लोगों को आकर्षित कर सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और गेमिंग परफॉर्मेंस को ज्यादा महत्व देते हैं।
-End

Digital Marketer and Content Writer specializing in transforming trending and latest news into clear, research-driven, high-quality content.

