iPhone 18 Pro Max और 18 Pro को लेकर सामने आई शुरुआती लीक के मुताबिक, Apple इन फोन में फ्रंट डिजाइन को और साफ करने वाला है। साथ ही कैमरा में बड़े अपग्रेड और पहले से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Apple के iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने में अभी करीब 7 महीने हैं, लेकिन फोन से जुड़ी जानकारी अभी से सामने आने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए iPhone में आगे का डिजाइन थोड़ा बदला हुआ हो सकता है, कैमरा पहले से ज्यादा अच्छा मिलेगा और अंदर के बदलावों से फोन की स्पीड और बैटरी बेहतर हो सकती है।

जो यूजर्स अभी नया फोन लेने या थोड़ा इंतजार करने को लेकर सोच रहे हैं, उनके लिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की ये शुरुआती जानकारी काफी अहम है। साथ ही हम आने वाले मॉडल की संभावित कीमत पर भी नजर डालेंगे।
iPhone 18 Pro सीरीज: नया चिपसेट, दमदार बैटरी और बेहतर कनेक्टिविटी
फोन के अंदर Apple नया A20 Pro चिपसेट दे सकता है, जो ज्यादा तेज और कम बैटरी खर्च करने वाला होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे फोन की स्पीड बढ़ेगी, गर्म होने की समस्या कम होगी और नए AI फीचर्स बेहतर चलेंगे। अंदरूनी डिजाइन बदलने से फोन में ज्यादा जगह मिल सकती है, जिसका फायदा बड़ी बैटरी लगाने में होगा। खासतौर पर iPhone 18 Pro Max में करीब 5,100mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है। फोन थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है, लेकिन ज्यादा बैटरी बैकअप के लिए कई यूजर्स इसे पसंद करेंगे।
iPhone 18 Pro सीरीज का कैमरा: क्या होंगे बड़े अपग्रेड?
कैमरा के मामले में Apple बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में नया variable aperture कैमरा मिल सकता है, जिससे फोटो में नेचुरल background blur और कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें मिलेंगी। इसके अलावा, नए Samsung image sensor से फोटो और वीडियो की क्वालिटी सुधर सकती है, खासकर रात में शूटिंग के दौरान। बड़े aperture की वजह से low-light और वीडियो परफॉर्मेंस और बेहतर होने की उम्मीद है।
iPhone 18 Pro सीरीज की डिस्प्ले: क्या होगा नया?
डिस्प्ले साइज में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में करीब 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। रिपोर्ट्स में यह साफ नहीं है कि Dynamic Island पूरी तरह हटेगा या छोटा किया जाएगा, लेकिन इतना तय है कि फोन का आगे वाला लुक पहले से ज्यादा साफ दिखेगा।
Also Read: Google Pixel 10a Design Revealed, Pre-Order Date Confirmed – Full Details
iPhone 18 Pro Max और 18 Pro की कीमत: कितनी हो सकती है?
Apple आमतौर पर सितंबर में iPhone लॉन्च करता है, ऐसे में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के 2026 में आने की उम्मीद है। कीमत को लेकर अभी साफ जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि Apple दाम बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाएगा। भारत जैसे बाजार में पहले ही iPhone 17 सीरीज महंगी हो चुकी है, इसलिए iPhone 18 Pro की कीमत करीब-करीब उसी रेंज में रह सकती है। हालांकि, पार्ट्स की लागत और सप्लाई से जुड़ी चीजें फाइनल कीमत पर असर डाल सकती हैं।
मौजूदा ट्रेंड को देखें तो भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,35,000 से ₹1,45,000 के बीच हो सकती है। वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,30,000 से ₹1,50,000 तक जा सकती है।
-End…

Digital Marketer and Content Writer specializing in transforming trending and latest news into clear, research-driven, high-quality content.

