AI.com, 634 करोड़ - Inbriefy

AI.com किसने खरीदा था? 300 रुपये से 634 करोड़ बनने की कहानी

मलेशिया के एक टेक उद्यमी अर्सियान इस्माइल ने साल 1993 में, जब वह सिर्फ 10 साल के थे तब AI.com डोमेन करीब 300 रुपये में खरीद लिया थाअब वही डोमेन 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 634 करोड़ रुपये में बिक चुका है।

AI.com, 300 रुपये से 634 करोड़ तक पहुँचा डोमेन इंटरनेट की सबसे बड़ी डील में शामिल

AI.com, 634 करोड़ - Inbriefy

मलेशिया के टेक उद्यमी Arsyan Ismail ने साल 1993 में, जब वह सिर्फ 10 साल के थे, तब AI.com नाम का डोमेन लगभग 100 डॉलर (करीब 300 रुपये) में खरीदा था। साल 2025 में उन्होंने यही डोमेन 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 634 करोड़ रुपये में बेच दिया। इस डोमेन को Crypto.com के CEO Kris Marszalek ने खरीदा है। इतनी बड़ी कीमत पर बिकने के कारण इस डील को इंटरनेट की इतिहास की सबसे बड़ी डोमेन डील्स में से एक माना जा रहा है।

Arsyan Ismai डोमेन क्यों खरीदा था?

रिपोर्ट के मुताबिक, अर्सियान इस्माइल ने AI.com डोमेन किसी बड़े बिज़नेस प्लान के तहत नहीं खरीदा था। उन्होंने इसे इसलिए लिया क्योंकि “AI” उनके नाम Arsyan Ismail के शुरुआती अक्षरों से मेल खाता था। यानी यह उनके नाम से जुड़ा हुआ एक सिंपल और अच्छा वेब एड्रेस था।

उस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज जितना बड़ा ट्रेंड नहीं था। इंटरनेट भी शुरुआती दौर में था और छोटे, साफ-सुथरे डोमेन आसानी से मिल जाते थे। AI.com एक छोटा, याद रखने में आसान और यूनिक नाम था, इसलिए उन्होंने इसे कम कीमत में खरीद लिया।

लेकिन बाद में दुनिया बदल गई। AI टेक्नोलॉजी ने पूरी ग्लोबल टेक इंडस्ट्री को नया रूप दे दिया। बड़ी-बड़ी कंपनियां AI पर काम करने लगीं और “AI” शब्द की मांग तेजी से बढ़ गई। ऐसे में दो अक्षरों वाला AI.com डोमेन बहुत कीमती बन गया।

शुरुआत में यह सिर्फ उनके नाम से जुड़ा एक साधारण फैसला था, लेकिन समय के साथ यही छोटा-सा कदम उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और फायदेमंद फैसला साबित हुआ।

Also Read:  Xiaomi 17 Series खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़े अपग्रेड

AI.com 70 मिलियन डॉलर में बिका, Super Bowl में दिखा और टूटा पुराना रिकॉर्ड

अप्रैल 2025 में अर्सियान इस्माइल ने AI.com डोमेन को करीब 70 मिलियन डॉलर में Kris Marszalek को बेच दिया। यह रकम पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी में दी गई थी, जो इस डील को और भी खास बनाती है।

शुरुआत में यह खबर सिर्फ टेक इंडस्ट्री तक सीमित थी, लेकिन दुनिया भर का ध्यान तब गया जब AI.com को Super Bowl LX के दौरान एक बड़े विज्ञापन में दिखाया गया। सुपर बाउल दुनिया के सबसे बड़े टीवी इवेंट्स में से एक माना जाता है, जहां करोड़ों लोग लाइव मैच और उसके महंगे विज्ञापन देखते हैं। ऐसे मंच पर डोमेन दिखना अपने आप में बड़ी बात थी।

Also Read: Google Parent Company Alphabet क्या है? 100 Year Bond और AI Investment Explained

इस डील को अब तक की सबसे महंगी पब्लिकली रिपोर्टेड डोमेन सेल बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने साल 2010 में बिके CarInsurance.com के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। उस समय CarInsurance.com लगभग 49.7 मिलियन डॉलर में बिका था, जो लंबे समय तक सबसे बड़ी डोमेन डील माना जाता था।

Super Bowl LX के दौरान AI.com को दोबारा आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। यहां Crypto.com ने “एजेंटिक AI” नाम का एक नया प्लेटफॉर्म पेश किया। इस प्लेटफॉर्म पर पर्सनल AI एजेंट दिया गया है, जो यूजर्स के लिए मैसेज भेज सकता है, स्टॉक ट्रेड कर सकता है और अलग-अलग ऐप्स पर काम कर सकता है।

सीधे शब्दों में कहें तो, जो डोमेन कभी एक बच्चे ने अपने नाम के शुरुआती अक्षरों से मिलते होने के कारण खरीदा था, वही आज टेक और क्रिप्टो की दुनिया का बड़ा ब्रांड बन चुका है।

-End

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *